फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo Sai shared Singer Nitin Dubey Shri Ram Bhajan, said- You also enjoy this beautiful song

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया सिंगर नितिन दुबे का श्रीराम भजन; कहा- आप भी लें इस मनोहरी सॉन्ग का आनंद

Tue, 16 Jan 2024 09:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 09:34 PM IST
सार

CM Vishnudeo Sai shared Ram Bhajan: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ में जश्न और आनंद का माहौल है। सभी लोग भगवान राम की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
CM Vishnudeo Sai shared Singer Nitin Dubey Shri Ram Bhajan, said- You also enjoy this beautiful song
सीएम विष्णुदेव साय ने शेयर किया सिंगर नितिन दुबे का श्रीराम भजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CM Vishnudeo Sai shared Ram Bhajan: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ में जश्न और आनंद का माहौल है। सभी लोग भगवान राम की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। पूरा प्रदेश श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के फेमस गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे का श्रीराम भजन 'मेरे मन में है राम' को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।  

विज्ञापन


उन्होंने इस गाने को ट्वीट कर लिखा कि 'अखंड ब्रह्मांड नायक, चराचर जगत में व्याप्त मर्यादा पुरुषोत्तम राम शांत, शाश्वत सरल, सुंदर , निर्माण प्रदायक, शांतिदायक मेरे राम...  भजन हर किसी को प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन कर देने वाला है। आप भी इस मनोहरी भजन का जरूर आनंद उठाएं। जय श्री राम...
विज्ञापन


भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों पर आधारित है भजन
पूरे देश-प्रदेश में भगवान राम पर लगातार भजन बन रहे हैं। हर गायक अपनी-अपनी तरह से भजन प्रस्तुत कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भजन गायक नितिन दुबे का "मेरे मन में हैं राम" सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस भजन की खासियत ये है कि ये भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों पर आधारित है। छत्तीसगढ़ में ही इस भजन की शूटिंग हुई है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान राम का ननिहाल है। यहाँ पर बने इस श्रीराम भजन को पूरे देश में बहुत पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी अदाकारी से मन मोह रहे कलाकार 
इस भजन में नितिन दुबे के साथ फेमस कलाकार शर्मिला बिश्वास और बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने भी अभिनय किया है। नितिन दुबे के साथ वो अपनी अदाकारी से लोगों का मन मोह रहे हैं। इस गीत के गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे हैं। गीतकार सनत हैं। इस भजन के डायरेक्टर दीप्तांशु छडीमली और कोरियोग्राफर राम यादव हैं। ये गीत यूटयूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है। इसे अब तक 22 लाख से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed