फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnu Deo Sai visits Rajnandgaon and Countered statement of Congress leader Deepak Baij

CG: कांग्रेस नेता दीपक बैज के बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- तिरंगा पूरे देश का है, आजादी में सभी ने आहुति दी

Sun, 11 Aug 2024 06:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को राजनांदगांव पहुंचे। नए बस स्टैंड स्थित मिनीमाता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही वह तिरंगा रैली कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Vishnu Deo Sai visits Rajnandgaon and Countered statement of Congress leader Deepak Baij
तिरंगा रैली में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को राजनांदगांव के दौरे पर थे। नए बस स्टैंड स्थित मिनीमाता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही वह तिरंगा रैली कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा पूरे देश का है। सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, आरंग विधायक खुशवंत साहेब राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया। सीएम साय ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है। आजादी की लड़ाई में हमारे देशवासियों ने अपनी आहुति दी है। इससे पहले दीपक बैज का बयान आया था कि आरएसएस के कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए, जिस पर सीएम साय ने पलटवार किया है। सीएम विष्णुदेव साय मिनीमाता निर्माण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed