फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnu deo Sai inaugurates BJP central election office, offices will open in 11 LokSabha constituencies

CG: सीएम साय ने किया बीजेपी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, 11 लोकसभा क्षेत्रों में खुलेंगे दफ्तर

Tue, 30 Jan 2024 04:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 04:27 PM IST
सार

CG BJP central election office: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित राजभवन के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। 30 और 31 जनवरी तक सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय खोले जाएंगे।

विज्ञापन
CM vishnu deo Sai inaugurates BJP central election office, offices will open in 11 LokSabha constituencies
एम साय ने किया बीजेपी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP central election office: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित राजभवन के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। 30 और 31 जनवरी तक सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय खोले जाएंगे। इन्हीं कार्यालयों में लोकसभा चुनाव का संचालन किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी से बीजेपी का गांव चलो अभियान शुरू होगा। अभियान में पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजित करेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


5 लाख से ज्यादा मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का टारगेट
उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा हैं, जिसमें 8 विधानसभा में बीजेपी जीती है। छत्तीसगढ़ में 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट अर्जित किए हैं। पीएम मोदी की गारंटी पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। इस दौरान उन्होंने रायपुर के पूर्व सांसद रमेश बैस की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ हमें सांसद रहते हुए काम करने का अवसर मिला। आज वो बड़े राज्य महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। ये हमारे लिए गौरव की बात है। वर्तमान में सुनील सोनी रायपुर के सांसद हैं, जो पिछली बार साढ़े 3 लाख मतों से जीते थे। इस बार बीजेपी का लक्ष्य है कि 2024 के चुनाव में 5 लाख से ज्यादा मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की तारीफ की
सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में हमारे भांजा श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो गई। इसकी खुशियां हम सब अभी तक मना रहे हैं। धारा 370 हट गया, महिला बिल पास हो गया, बीजेपी ने जो-जो वादे किए थे, वह सभी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं तो वह मोदी हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब हमारे देश के प्रधानमंत्री, चाहे वह संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक हो या कुछ और कार्यक्रम तो पता नहीं चलता था कि वो किस कोने में बैठे हैं, लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी विश्व में जाते हैं तो रूस और अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति देखते रहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी किधर हैं। कई देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति उनके पैर छू रहे हैं। यह 40 करोड़ भारतीयों के लिए गौरव की बात है। आज विश्व में मोदी का सम्मान हो रहा है, तो यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत के लिए स्वर्णिम युग है। बीजेपी का ध्येय वाक्य 'सब का साथ, सबका विकास' को साथ में लेकर चलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed