{"_id":"644a0d6aed51e840df0ede88","slug":"cm-tribute-to-the-martyred-soldiers-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada: जवानों की शहादत को सलाम, CM भूपेश ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह को कंधा देकर दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada: जवानों की शहादत को सलाम, CM भूपेश ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
Thu, 27 Apr 2023 11:47 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:47 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और एक ड्राइवर को आज पुलिस मौदान में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और एक ड्राइवर को आज पुलिस मौदान में श्रद्धांजलि दी गई।
सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
इस दौरान शहीदों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और उनका ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार जवानों के परिवार के साथ है। नक्सल गतिविधियों का करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर गृहमंत्री सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
ये जवान हुए थे शहीद
शहीद जवानों में जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमूराम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा शामिल हैं।