फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai took an update on the anti-naxal operation going on at Karregutta hill, discussed these topics

CG News: सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, इन विषयों में की चर्चा

Thu, 08 May 2025 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 08 May 2025 11:50 AM IST
सार

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपेरशन जारी है। नक्सली मुठभेड़ हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया। उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

विज्ञापन
CM Sai took an update on the anti-naxal operation going on at Karregutta hill, discussed these topics
सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपेरशन जारी है। नक्सली मुठभेड़ हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया। उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया। 
विज्ञापन


सीएम साय ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।
विज्ञापन


आज गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल ही है। तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं। जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है।


बता दें कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed