फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm Sai offered 51 thousand Tulsi to Mahaprabhu Jagannath Swami & prayed for happiness and prosperity of state

जशपुर: सीएम साय ने कुनकुरी में भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी अर्पित की, पत्नी भी रहीं मौजूद

Tue, 28 Oct 2025 12:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 12:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार सुबह कुनकुरी के जगन्नाथ मंदिर में पत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर 51 हजार तुलसी दल अर्पित किए। साथ ही प्रदेश की शांति और प्रगति की कामना की।

विज्ञापन
cm Sai offered 51 thousand Tulsi to Mahaprabhu Jagannath Swami & prayed for happiness and prosperity of state
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार सुबह 8:30 बजे कुनकुरी स्थित  भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी  कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रदेश की प्रगति, समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान में ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता और भक्ति के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने समिति को इस पावन आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, अन्य जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, पुजारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed