फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai inaugurated the 4th Chhattisgarh Cancer Conference, stressed on a holistic approach in treatment

सीजी: मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर

Sat, 19 Sep 2026 04:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

नवा रायपुर में चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का सीएम साय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कैंसर उपचार में मरीजों के लिए, समय पर जांच और समग्र देखभाल पर जोर दिया।

विज्ञापन
CM Sai inaugurated the 4th Chhattisgarh Cancer Conference, stressed on a holistic approach in treatment
मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के मेफेयर में चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज का मनोबल बनाए रखना आवश्यक है। उसे यह विश्वास दिलाना भी जरूरी है कि वह अकेला नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कैंसर को पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बीमारी का प्रभाव शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक परिस्थितियों पर पड़ता है। इसलिए कैंसर के उपचार में समग्र दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। चिकित्सकों का संवेदनशील व्यवहार और परिवार का भावनात्मक सहयोग मरीज का हौसला बढ़ाता है। चिकित्सा विज्ञान की प्रगति और मानवीय संवेदना इस लड़ाई को मजबूत करती है। समय पर पहचान से प्रभावी उपचार की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गंभीर बीमारियों की समय पर जांच और रोकथाम को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से जल्द पहचान और सुलभ उपचार के उपायों पर विचार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधोसंरचना और आर्थिक सहायता
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ गठन के समय केवल एक मेडिकल कॉलेज था, आज इनकी संख्या 15 हो गई है। पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में भी कार्य हो रहा है। इन संस्थानों में कैंसर उपचार हेतु विशेषज्ञता और आधुनिक उपकरण विकसित हो रहे हैं, ताकि आर्थिक कठिनाई उपचार में बाधा न बने। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक उपचार की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 25 लाख रुपये तक की उपचार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर में जांच और मेडिसिटी का विकास
राज्य सरकार बस्तर जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत लगभग 34 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इनमें करीब 40 हजार लोगों में विभिन्न बीमारियों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा गया है। नवा रायपुर में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में 5 हजार बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी विकसित की जा रही है। यह परियोजना प्रदेश में विशेषज्ञ और अति विशिष्टता चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं।

मुख्यमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन परियोजना का शुभारंभ किया और जांच व उपचार की नवीनतम तकनीकों से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed