फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh phone conversation with Himachal Pradesh Chief Minister Sukhu, said on natural calamity, we are to

CM भूपेश ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर की बातचीत, प्राकृतिक आपदा पर कहा- हम साथ हैं

Thu, 17 Aug 2023 03:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज गुरवार को हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर वहां की हालातों पर चर्चा की।

विज्ञापन
CM Bhupesh phone conversation with Himachal Pradesh Chief Minister Sukhu, said on natural calamity, we are to
सीएम भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज गुरवार को हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर वहां की हालातों पर चर्चा की। इस दौरान ने सीएम भूपेश ने फोन पर कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कठिन समय से गुजर रहे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के इस त्रासदी में सभी देशवासी एकजुट हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में सीएम ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर वहां की हालातों पर चर्चा की। इस दौरान ने सीएम भूपेश ने फोन पर कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कठिन समय से गुजर रहे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के इस त्रासदी में सभी देशवासी एकजुट हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं।' 
विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही 
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा कर रख दी है। मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में 1,220 सड़कें बंद हैं। इससे बुधवार को भी दो हजार से ज्यादा रूट प्रभावित रहे। पेयजल स्रोतों में गाद आने से लोगों के घरों में पानी नहीं जा रहा है। मंडी की सबसे ज्यादा 541 समेत 1,235 पानी की स्कीमें ठप हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाढ़ के हालत बने हैं। वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 780 से ज्यादा लोगों को बचाया है। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी वायु कमान के हेलिकॉप्टरों ने पिछले 48 घंटों में 50 से ज्यादा उड़ानें भरीं हैं।

780 से अधिक नागरिकों को बचाया गया
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 780 से अधिक नागरिकों को बचाया गया। कांगड़ा जिले के फ़तेहपुर उप-मंडल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों पर कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने बताया कि 15 अगस्त को कुल 800 फंसे हुए नागरिकों को बचाया गया था। एनडीआरएफ, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना का बचाव अभियान जारी है। अब तक बचाए गए लोगों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उनके लिए राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।
 
सीएम सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
इससे पहले बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के इंदौरा और फतेहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने पोंग जलाशय की बाढ़ग्रस्त निचली धारा में चल रहे निकासी प्रयासों और अन्य राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने डमटाल और शेखपुरा में राहत शिविरों में लोगों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।


बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान
सीएम ने राज्य के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर भी चिंता व्यक्त की। सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने असहाय होकर अपने घरों को बहते देखा, जबकि फसल काटने वाले विशाल क्षेत्र पानी में डूब गए, जिससे किसानों को अप्रत्याशित नुकसान हुआ। आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव, ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि 13-15 अगस्त तक लगातार बारिश ने कुल 71 लोगों की जान ले ली है, जबकि इस मानसून में शुद्ध वित्तीय नुकसान लगभग 7,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed