फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel slammed BJP over its protest against process of paddy procurement in state

धान खरीद की स्थिति बेहतर, जिसे व्यवस्था पर भरोसा न हो वो करे विरोध: मुख्यमंत्री बघेल

Wed, 20 Jan 2021 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 20 Jan 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel slammed BJP over its protest against process of paddy procurement in state
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel

एक ओर देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ बीते एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भाजपा किसानों के लिए प्रदर्शन कर रही है। भाजपा यह प्रदर्शन राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के खिलाफ कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में प्रदर्शन करने वालों को आड़े हाथों लिया है। बघेल ने कहा कि लाखों किसानों की धान की उपज खरीदी गई है और उनको भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, जो लोग व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्हें जिनकी उपज बिकी नहीं है उन्हें तो प्रदर्शन का अधिकार है। लेकिन जिन्हें कोई दिक्कत नहीं है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, 'करीब 17-18 लाख किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। भाजपा प्रदर्शन कर रही है... जिन लोगों को व्यवस्था में भरोसा नहीं है या जिनकी उपज नहीं बिक पाई है वो प्रदर्शन कर सकते हैं। जिन लोगों ने धान बेचा है और इसका पैसा मिल चुका है, उन्हें प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।' इससे पहले बघेल तीनों नए कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed