राहुल को अध्यक्ष बनाने की फिर उठी मांग, सीएम बघेल बोले- उन्हें लेनी चाहिए पार्टी की जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर आए राहुल गांधी ने 25 मई को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर वापसी की मांग एक बार फिर उठी है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राहुल को फिर से अध्यक्ष बनने की वकालत की है।
बघेल ने कहा, 'राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बनना चाहिए क्योंकि सभी पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।'
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel: Rahul Gandhi must become the National President of Congress party because all the party workers are with him. He speaks openly on national issues. He should take charges as the national party president at the earliest. pic.twitter.com/mDvWsg1BOI
— ANI (@ANI) December 7, 2019
उन्नाव मामले में त्वरित न्याय हो : बघेल
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताते हुए को कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय और अपराधियों के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करे जो दुष्कर्म के आरोपियों को बधाई देते हैं।
दरअसल, उन्नाव में दुष्कर्म की एक अन्य घटना के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को साक्षी महाराज ने जन्मदिन की बधाई दी थी। बघेल ने पत्रकारों से कहा, लड़की की मौत हो गयी, यह बहुत दुखद है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में त्वरित न्याय हो। '
उन्होंने आगे कहा, भाजपा को उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए जो दुष्कर्म के आरोपियों को (जन्मदिन की) बधाई देते हैं। गौरतलब है कि जलाई गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों ने गुरुवार तड़के पीड़ित युवती को जिंदा जला दिया था। पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी थी।