{"_id":"628ccacd43f60450545d424b","slug":"cm-bhupesh-baghel-offers-11-km-long-chunri-at-danteshwari-temple-in-naxal-hit-dantewada-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, चढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, चढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी
Tue, 24 May 2022 05:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 24 May 2022 05:38 PM IST
सार
यह चुनरी इस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाई गई अब तक की सबसे बड़ी चुनरी है, जिसे जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई पहल DANNEX में काम करने वाली महिलाओं ने तैयार किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को राज्य के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के मंदिर में 11 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार लाल रंग की यह चुनरी अभी तक इस मंदिर में चढ़ाई गई सबसे लंबी चुनरी है। इसे 'दंतेवाड़ा नेक्स्ट' (DANNEX) में काम करने वाली महिलाओं ने तैयार किया था।
विज्ञापन
बघेल यहां अपने विधानसभावार जन संपर्क अभियान 'भेंट मुलाकात' के हिस्से के तौर पर आए थे। यहां उन्होंने मां दंतेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसी दौरान चुनरी चढ़ाई गई।
विज्ञापन
अब रक्तपात से थक चुके हैं बस्तर के लोग
मुख्यमंत्री ने कहा, बस्तर प्राकृतिक सुंदरता और भाईचारे का स्थान है जिसका दंतेवाड़ा हिस्सा है। यहां लोग रक्तपात से थक चुके हैं और शांति चाहते हैं। क्षेत्र फिर शांति की ओर लौट रहा है।
नक्सलवाद का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि पुलिस निगरानी सघन की गई है। पहले जहां गोलियों और धमाकों की बातें आम थीं अब उसे डैनेक्स जैसी पहलों के लिए जाना जाता है।
बघेल ने कहा कि हमारी सरकार के जनता केंद्रित कार्यों और योजनाओं की वजह से यहां बदलाव आ पाया है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर के दूरदराज के क्षेत्रों में भी ये योजनाएं पहुंच रही हैं।
उन्होंने कहा कि रोजगार की उपलब्धता और लोगों को स्वरोजगार को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं और यह नक्सवाद की समस्या से निपटने का एक तरीका है।
जानिए क्या है दंतेवाड़ा नेक्स्ट या DANNEX
बता दें कि 'दंतेवाड़ा नेक्स्ट' एक कपड़ा निर्माता कंपनी है जिसे जिला प्रशासन ने पिछले साल जनवरी में शुरू किया था। इस समय दंतेवाड़ा जिले में इस कंपनी की की पांच इकाइयां हैं।
इस कंपनी में काम करने वाली करीब 300 महिलाओं ने सात दिनों में 11 किमी लंबी इस चुनरी को तैयार किया था। माना जा रहा है कि इससे उनकी कला को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी।
डैनेक्स में काम करने वाली महिलाएं 8000 मीटर लंबी चुनरी बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर चुकी हैं। इस चुनरी को 2017 में मध्यप्रदेश के मंदसौर में नर्मदा नदी पर चढ़ाया गया था।