फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel inaugurated Congress bhavan in raipur CG

Raipur: आजादी की लड़ाई का गवाह रहा है ये ऐतिहासिक भवन, एक-एक मुठ्ठी अनाज एकत्र कर बनवाया गया था

Sun, 02 Apr 2023 07:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पुराने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस भवन आजादी की लड़ाई का साक्षी रहा है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel inaugurated Congress bhavan in raipur CG
सीएम भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पुराने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह कांग्रेस भवन आजादी की लड़ाई का साक्षी रहा है। कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से इस भवन को नया लुक मिला है। 
विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि यह भवन हम सबकी धरोहर है। कांग्रेस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सभी आ चुके हैं। हमारे पूर्वजों ने एक मुठ्ठी अनाज इक्कठा कर जनसहयोग से छेर-छेरा पुन्नी के दिन इस भवन को बनाया था। हम सबने यहां से अनेकों राजनैतिक गतिविधियां किए। विपक्ष में रहते हमने पीसीसी के नये आलीशान राजीव भवन को बनाया। यह भवन ऐतिहासिक पुरातन और नवीनता का संगम है। इसको लोकार्पित करते हुये हमें गर्व हो रहा है।
विज्ञापन


भवन में कई शख्सियत आ चुके
कुमारी सैलजा ने कहा कि ये भवन हमारी कांग्रेस की धरोहर है। कांग्रेस भवन इस भवन से न सिर्फ कांग्रेस जनों बल्कि प्रदेश के आम आदमी की आस्था जुड़ी हुई है। इस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे शख्सियत आ चुके हैं। इस भवन को फिर सजा संवारकर लोकार्पित करने का अवसर बड़ा ही अनमोल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed