{"_id":"64df23c4db3a87b43a08e8b4","slug":"cm-bhupesh-baghel-announced-11-crores-for-himachal-pradesh-to-recover-from-natural-calamity-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि हिमाचल प्रदेश पर CM भूपेश बघेल मेहरबान: तबाही से उबारने के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि हिमाचल प्रदेश पर CM भूपेश बघेल मेहरबान: तबाही से उबारने के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान
Fri, 18 Aug 2023 01:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से उबारने और पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम भूपेश ने कल ही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से उबारने और पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम भूपेश ने कल ही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की थी। भूपेश बघेल ने कहा कि इस विपदा के समय में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए सीएम ने सहायता राशि के रूप में 11 करोड रुपए की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भीषण प्रकृति प्रकृति प्राकृतिक विद्या आई है ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश ने बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की थी। इस दौरान सीएम हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। भूपेश बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। सभी मिलकर आपदा का सामना करेंगे। इसके साथ ही सामान्य स्थिति की बहाली के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन