फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh baghel and kamal nath will attend mulayam singh funeral on behalf of congress

Mulayam Singh Funeral: कांग्रेस की ओर से CM भूपेश बघेल और कमलनाथ सैफई पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Oct 2022 03:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 03:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी शोक जताया है। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सैफई जाएंगे। 
 

विज्ञापन
cm bhupesh baghel and kamal nath will attend mulayam singh funeral on behalf of congress
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सैफई पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। CM बघेल इसके लिए कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म कर देर रात ही रायपुर लौट आए थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जाएंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर कवर्धा रवाना होने से पहले ही मुख्यमंत्री बघेल ने शोक जताया था। उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह जी बहुत ही वरिष्ठ राजनेता थे। कई बार सांसद-विधायक, तीन बार के मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक होने के साथ ही उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा। 
विज्ञापन




जमीन से जुड़े नेता था मुलायम सिंह
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि मुलायम सिंह एक ऐसे नेता थे जो जमीन से जुड़े थे। आम जनता से जुड़कर वे राजनीति करते थे और कड़े फैसले लेने में कभी पीछे नहीं हटे। ऐसे राजनेता के जाने से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ओर से उन्हें श्रद्धांजली दी। इसके बाद तय हुआ कि मुख्यमंत्री अंत्येष्टि में जाएंगे। इसे लेकर उनके कवर्धा दौरे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सैफई में भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वालों का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक
मुलायम सिंह यादव के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे समर्पित जन नेता थे। उनका स्पष्ट सोच व्यक्त करने वाले नेता का चरित्र था। मुलायम सिंह यादव समाजवादी राजनीति के मजबूत राजनेता थे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, मुलायम सिंह यादव कुशल राजनीतिक संगठक थे। उन्होंने अपनी संगठन क्षमता के बूते राजनीतिक दल की स्थापना की और मुख्यमंत्री बने। मुलायम सिंह यादव का निधन समाजवादी विचारधारा की गहरी क्षति है।


राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को इटावा के सैफई के नुमाइश ग्राउंड में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे किया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सैफई जाएंगे। गहलोत मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर गहलोत सैफई पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed