फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Close contest between Congress and BJP for Raipur mayor post, Meenal Choubey and Deepti Dubey face to face

CG Nikay Chunav: रायपुर मेयर के लिए बीजेपी-कांग्रेस-के बीच कांटे की टक्कर, आमने-सामने मीनल और दीप्ति दुबे

Tue, 11 Feb 2025 08:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Feb 2025 08:23 AM IST
सार

CG Nikay Chunav Voting: बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे इससे पहले तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पहली बार चुनाव लड़ रही है। हालांकि दीप्ति दूबे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन
Close contest between Congress and BJP for Raipur mayor post, Meenal Choubey and Deepti Dubey face to face
बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Nikay Chunav Voting: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर आज वोटिंग हो रही है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। वहीं मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। रायपुर में महापौर पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। राजधानी रायपुर में नगर निगम के महापौर पद के लिए बीजेपी ने मीनल चौबे, तो कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को चुनावी रण में उतारा है।

विज्ञापन


दोनों में टक्कर का मुकाबला माना जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे इससे पहले तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पहली बार चुनाव लड़ रही है। हालांकि दीप्ति दुबे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन


जानें मीनल चौबे की सियासी सफर 
बीजेपी ने मीनल चौबे को चुनावी रण में उतारा है। उनकी गिनती तेजतर्रार महिला नेत्री के रूप में होती है। वो तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं। वो रायपुर नगर निगम में निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष और सीनियर पार्षद हैं। रायपुर नगर निगम से महापौर पद के लिये उनकी दावेदारी पहले से ही मजबूत मानी जा रहा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक की शिक्षा प्राप्त 53 वर्षीय मीनल संगठन में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में कदम रखा। वो लूना पर सवार होकर कॉलेज की छात्राओं की मांग को लेकर हर जगह डटे रहती थीं। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के रूप में भाजपा महिला मोर्चा में लगातार सक्रिय रही हैं। पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय मीनल बीजेपी जिला की कमान संभालने से लेकर प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व निभा चुकी हैं। हर चुनाव में अपने वार्ड से भाजपा को काफी बड़े अंतर से लीड दिलाने में सफल रही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति पहली बार लड़ रहीं चुनाव
कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया है। वे पहली बार प्रत्याशी चुनाव कर आई हैं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। इसके अलावा वे वर्ष 2014 से कांग्रेस में एक्टिव हैं और महिलाओं में उनकी काफी पकड़ है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कैंपेनिंग के दौरान भी एक्टिव थी। दीप्ति दुबे ने सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न समुदायों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इसके साथ ही वे मेंटल हेल्थ क्लीनिक की संचालिका भी हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी है। दीप्ति दुबे ने मास्टर्स इन साइकोलॉजी के साथ एमए हिंदी साहित्य की पढ़ाई की है। वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा होने के साथ-साथ वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अब उन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार चुना है। ऐसे में दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है। 


सियासी समीकरण
बता दें कि रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। राज्य में सत्तासीन बीजेपी रायपुर नगर निगम सीट जीतने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी। ऐसे में कांग्रेस की उम्मीदवार दीप्ति दुबे की डगर आसान नहीं है। हालांकि रायपुर नगर निगम के मेयर और सभापति रह चुके उनके पति प्रमोद दुबे ने रायपुर में अपनी एक अलग छवि बनाई है। उस छवि और मेयर के रूप में उनके कामों का लाभ दीप्ति दुबे को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed