{"_id":"63a938e83f65a410146800b5","slug":"clash-between-bjp-and-congress-workers-over-installation-of-late-atal-bihari-vajpayee-statue-in-bhilai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Mon, 26 Dec 2022 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
एएनआई, छत्तीसगढ़
एएनआई, छत्तीसगढ़
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:34 AM IST
सार
भिलाई में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करके मामला शांत कराया। एसपी ने कहा कि कलक्टर की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
भिलाई में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई में रविवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मामूली झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करके मामला शांत कराया। शांति व्यवस्था बहाल रहे इसके लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
रविवार को भारतीय जनता पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती मना रही थी। इस मौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता वाजपेयी की प्रतिमा लगाने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल हुआ है। ग्रुप के पास एनओसी थी लेकिन कलक्टर की अनुमति नहीं थी। क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कलक्टर के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Chhattisgarh | A minor clash broke out between BJP and Congress workers over the installation of a statue of Former PM Atal Bihari Vajpayee in Bhilai (25.12) pic.twitter.com/QazjHl0Fju
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 26, 2022विज्ञापन