फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   claim of gathering of one lakh people in modi rally seems fake

LIVE-मोदी की रैलीः भरने लगीं खाली कुर्सियां

Thu, 07 Nov 2013 01:03 PM IST
सुदीप ठाकुर/अमर उजाला, जगदलपुर
सुदीप ठाकुर/अमर उजाला, जगदलपुर Updated Thu, 07 Nov 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
claim of gathering of one lakh people in modi rally seems fake

बस्तर की एकमात्र सामान्य सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष बाफना के पक्ष में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज यहां लालबाग मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन


स्थानीय अखबारों में छपी सूचना के मुताबिक उन्हें सुबह 11.30 बजे एक आमसभा को संबोधित करना था, लेकिन 12 बजे तक सुरक्षा कर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बेहद कम संख्या में आम लोग नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


यहां करीब 30 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, लेकिन बीजेपी की स्थानीय इकाई यहां रिकार्ड संख्या में लोगों के आने का दावा कर रही है।

जिला भाजपा मंत्री फिरोज बस्तरिया संतोष बाफना की जीत को लेकर आश्वस्त हैं और रैली में आने वाले लोगों को लेकर भी।

bastar
विज्ञापन
विज्ञापन


















अमर उजाला ने जब उनसे पूछा कि कितने लोगों के यहां आने की उम्मीद है, तो वह कहते हैं, एक लाख से ज्यादा! छत्तीसगढ़ में बस्तर वही इलाका है जहां पिछली बार 12 में से 11 सीटें भाजपा को मिली थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed