फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Citizens will protest to stop leakage of dam water Water Resources Department is careless in Balrampur Ramanuj

Balrampur Ramanujganj: बांध के पानी का रिसाव रोकने के लिए नगरवासी करेंगे आंदोलन, जल संसाधन विभाग है बेपरवाह

Fri, 14 Jun 2024 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

रामानुजगंज जलाशय के गेट से विगत कई वर्षों से पानी का रिसाव होने के कारण बांध में जल भराव नहीं हो पा रहा है यहां तक की बांध की अस्तित्व पर भी अब प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है।

विज्ञापन
Citizens will protest to stop leakage of dam water Water Resources Department is careless in Balrampur Ramanuj
बांध के पानी का रिसाव रोकने के लिए नगरवासी करेंगे आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर सीमा से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर के जल स्तर को बनाए रखने वाली रामानुजगंज जलाशय जिसे बोहला बांध के नाम से सभी जानते हैं। रामानुजगंज जलाशय के गेट से विगत कई वर्षों से पानी का रिसाव होने के कारण बांध में जल भराव नहीं हो पा रहा है यहां तक की बांध की अस्तित्व पर भी अब प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है। जिसे लेकर नगरवासियों के द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक अरविंद दुबे के नेतृत्व  में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौप गेट का मरम्मत कर अनावश्यक रिसाव हो रहे पानी को रोकने की मांग की। नगरवासियों ने कहा कि यदि गेट का मरम्मत नहीं होता है पानी व्यर्थ बहाना नहीं रुकता है तो हम सब नगरवासी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि रामानुजगंज जलाशय रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है इसी के कारण नगर का जलस्तर बना रहता है। परंतु विगत कई वर्षों से  बांध के खराब गेट से पानी रिसाव हो रहा है जिस कारण बांध का जलस्तर लगातार काम होते जा रहा है यहां तक की बांध के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है। जिस प्रकार से लगातार पानी कम हो रहा है उसे आने वाले समय में बांध की और स्थिति खराब होगी। 

विज्ञापन


बांध की स्थिति को देखकर पूरा रामानुजगंजवासी चिंतित है बांध के गेट से पानी के रिसाव को बंद करने के लिए नगर वासियों के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नागरिक अरविंद दुबे के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौप बांध के गेट से पानी की रिसाव को तत्काल बंद करने की मांग की अरविंद दुबे ने कहा कि जल संसाधन विभाग की कार्य शैली को लेकर पूरे नगरवासीयो में आक्रोश है। विभाग के संज्ञान में बांध की स्थिति होने के बाद भी इसे सुधारने की पहल नहीं की जा रही है जो बहुत ही दुर्भाग्य जनक है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल गुप्ता, राजू गुप्ता, आनंद गुप्ता, राम अवतार कश्यप,अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता,बृजेश केसरी,सुमित गुप्ता,संतोष गुप्ता,राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांध के गेट की मरम्मत के लिए करेंगे आंदोलन
वरिष्ठ नागरिक अरविंद दुबे ने कहा कि बांध का गेट कई वर्षों से खराब होने के कारण पानी का रिसाव लगातार हो रहा है बांध की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है परंतु जल संसाधन विभाग के अधिकारी इसे ठीक करवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं श्री दुबे ने कहा कि यदि गेट के मरम्मत कर पानी के रिसाव को बंद नहीं किया जाता है तो हम सब नगरवासी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



नगर के अधिकांश हैंडपंप, कुआं सूखे
नगर के इस वर्ष के भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में हैंडपंप एवं कुआं सूख गए कनहर नदी तो अप्रैल माह में ही सूख गई थी। नगर में पानी के लिए हहाकार मचा है ऐसे में जल स्रोतों को बचाना बहुत ही आवश्यक है रामानुजगंज जलाशय की जिस प्रकार से उपेक्षा जल संसाधन विभाग कर रहा है यह पूरे नगर के लिए भारी पड़ रहा है। युवा नेता अमित गुप्ता ने कहा कि जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही दिख रही है विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed