फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chilliness intensifies in Chhattisgarh temperatures below normal in many cities, possibility of cold wave here

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ी ठिठुरन, कई शहरों में पारा सामान्य से नीचे, यहां शीतलहर की संभावना

Wed, 19 Nov 2025 10:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Nov 2025 10:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पूरे प्रदेश में 24 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Chilliness intensifies in Chhattisgarh temperatures below normal in many cities, possibility of cold wave here
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पूरे प्रदेश में 24 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान रात और सुबह के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए शीतलहर जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सुबह व देर शाम के समय ठंडक और अधिक महसूस की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश भर में तेज ठंडी हवा और साफ आसमान के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।
विज्ञापन


सरगुजा संभाग के कई जिलों में तो हल्की शीतलहर जैसे हालात बन गए। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम रात का पारा 7.3°C अंबिकापुर में लुढ़क गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि रात के समय आसमान साफ रहने से धरातल तेजी से ठंडा होता है, जिससे तापमान में गिरावट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28°C रहा, जो सामान्य से करीब 2°C कम था। न्यूनतम तापमान 13.2°C मापा गया, जो औसत से 3.2°C नीचे रहा। बुधवार को भी आसमान साफ रहने के आसार हैं और तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम करीब 14°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने सुबह और शाम के समय ठंड से बचने की सलाह दी है।

बिलासपुर, पेण्ड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित कई प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.3°C तक गिर गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम पारा 30°C से अधिक पहुंच गया। कई इलाकों में सुबह की नमी 85% तक रही, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।


फिलहाल प्रदेश में किसी पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा प्रणाली का प्रभाव नहीं है। इसलिए अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर भारत से आ रहीं ठंडी हवाएँ रात का तापमान कम बनाए रखेंगी। हालांकि गुरुवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, जिससे शीतलहर का असर भी कमजोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed