फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child died due to snake bite in Sakthi

CG: झोले से हसिया निकाल रहे बच्चे को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 08 Aug 2024 12:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

सक्ति जिले के हसौद गांव में सांप के काटने से किशोर की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सांप घर में रखे झोले के अंदर बैठा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Child died due to snake bite in Sakthi
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसौद गांव में रहने वाला अमन धनवार (13) घर के अंदर रखे एक झोले से हसिया निकाल रहा था। झोले के अंदर बैठे सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। अमन ने सांप काटने की जानकारी अपने माता-पिता को दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान किशोर अमन ने दम तोड़ दिया। सांप का जहर शरीर में फैल चुका था। पुत्र की मौत से माता-पिता और परिजनों में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सांप को पकड़कर बोरी में भरकर रखा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed