फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child died after falling into water tank in Bijapur

Bijapur News: डेढ़ साल का बच्चा खेलते हुए पानी के टैंक में गिरा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 16 Nov 2023 07:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

बीजापुर में पानी टैंक में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Child died after falling into water tank in Bijapur
डेढ़ साल के बच्चे की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजापुर में एक बच्चा खेलने के दौरान पानी की टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के वाहन चालक का डेढ़ साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्चे के न दिखने पर लोगों ने उसकी तलाश की। काफी देर ढूंढने के बाद भी बच्चा नहीं मिला। 

विज्ञापन


इसके बाद बच्चे के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर के पास कुछ ही दूर पर स्थित मुकेश राठी के घर खेलते-खेलते पहुंच गया था। उनके घर में सीढ़ी के किनारे बने पानी टंकी का ढक्कन आधा खुला हुआ था। बच्चा उसी में गिर गया। घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed