{"_id":"64d0f937ff6d7cd3440e5f35","slug":"child-died-after-falling-into-a-deep-pit-in-balod-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया चिराग : खेलते- खेलते गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, मां बाप का था इकलौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया चिराग : खेलते- खेलते गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, मां बाप का था इकलौत
Mon, 07 Aug 2023 07:31 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:31 PM IST
सार
बालोद जिले में गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हो गई। बालक अपने मां बाप का इकलौत पुत्र था। मासूम की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां खपरी गांव में मनरेगा द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक 4 साल के मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार का को बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मासूम धनंजय के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। जहां पर एक बालक खेलते हुए गहरे तालाब में चला गया। जिस तालाब में बच्चा गिरा, वहां मनरेगा के माध्यम से तालाब गहरीकरण का काम हुआ था। जब बच्चा तालाब में गिरने से डूबा तो उसके साथ खेल रहे बच्चे के बड़े पिताजी के बेटे ने जाकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक धनंजय के पिता राकेश पटेल खेती किसानी एवं मजदूरी का काम करते हैं। परिवार घटना से सदमे में है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। राकेश पटेल के दो बच्चे थे, जिसमें एक धनंजय पटेल और एक उसकी बहन थी।
विज्ञापन