फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev Sai gave a gift of Rs 41.81 crore to Jashpur district in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 41.81 करोड़ रुपए की सौगात

Tue, 29 Jul 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 29 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai gave a gift of Rs 41.81 crore to Jashpur district in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की 12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए यह स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ और सशक्त होगी।

प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों में मसरी घाट से झरन मार्ग के लिए 1 करोड़ 33 लाख 44 हजार रुपए, साहीलता से पुराइनबंध पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 89 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार अटल चौक घुमरा से ओडिशा सीमांत किलकिला मार्ग के लिए 2 करोड़ 1 लाख 97 हजार रुपए, कुंजारा-बोराटोंगरी से डोंगाअम्बा पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 74 लाख 97 हजार रुपए तथा एनएच-43 से बोडाटोंगरी पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही जामपानी से बरपानी मार्ग के लिए 3 करोड़ 21 लाख 93 हजार रुपए, मकरीबंधा से भलमंडा (झारखंड सीमा) मार्ग के लिए 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए, कड़ेलकछार से जुनाडीह मोहल्ला मार्ग के लिए 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। पोटकोसेमर-सजापानी-केंदपानी से कार्रदंड-दुलदुला पहुंच मार्ग के लिए 5 करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए, लोरोदफा से गढ़ारामबंद होते हुए जामपानी मार्ग के लिए 5 करोड़ 48 लाख 48 हजार रुपए, छेरडांड से टुकुटोली मार्ग के लिए 5 करोड़ 48 लाख 2 हजार रुपए और ठूठीअंबा से कादोपानी (झारखंड सीमा) तक के मार्ग के लिए 5 करोड़ 95 लाख 62 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार, कृषि तथा शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला चहुंमुखी विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से संबंधित योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। ग्रामीण जनता ने इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा कि इस निर्णय से गांवों की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed