फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev Sai attended the swearing-in ceremony of the District Advocates Association in Bilasp

Chhattisgarh: जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, नए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की

Wed, 04 Sep 2024 09:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 04 Sep 2024 09:34 PM IST
सार

बिलासपुर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं के लिए नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की है। 
 

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai attended the swearing-in ceremony of the District Advocates Association in Bilasp
जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं के लिए नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की है। छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एक सप्ताह में दूसरी बार न्यायधानी बिलासपुर आने का मौका लगा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का जिला अधिवक्ता संघ प्रदेश के अधिवक्तओं का सबसे पुराना संगठन है। फिलहाल साढ़े तीन हजार विद्वान अधिवक्ता इस संघ से जुड़े है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इनके सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और न्यायविद इस संगठन ने पैदा किये हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामने कई समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने इनकी परवाह किये बिना लोगों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। गरीबी अमीरी का भेदभाव किये बिना सभी को समभाव से न्याय दिलाने में जिला अधिवक्ता संघ ने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर राजस्व मंडल एवं स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तीजा एवं गणेश चतुर्थी महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed