{"_id":"6a96d34b42485379e80dedab","slug":"chief-minister-sai-s-initiative-prestigious-nmims-to-open-in-nava-raipur-boosting-higher-education-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री साय की पहल: नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री साय की पहल: नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा को मिलेगी गति
Tue, 01 Sep 2026 07:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश का प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना परिसर स्थापित करेगा।
विज्ञापन
संस्थान की स्थापना के लिए पट्टा अनुबंध और भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश का प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना परिसर स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संस्थान की स्थापना के लिए पट्टा अनुबंध और भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े महानगरों में जाने से रोकना चाहती है। नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना इसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
नवा रायपुर में लगभग 40 एकड़ भूमि पर नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का आधुनिक परिसर विकसित होगा। संस्थान का संचालन करने वाले विले पार्ले केलवणी मंडल को यह भूमि 90 वर्षों के पट्टे पर प्रदान की गई है। राज्य मंत्रिपरिषद ने 21 जनवरी 2026 को भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। संस्थान की स्थापना की संपूर्ण प्रक्रिया आगामी सात वर्षों में पूरी की जाएगी। हालांकि, पहला शैक्षणिक सत्र दो से तीन साल के भीतर शुरू होगा। संस्थान के पूरी तरह से बनने के बाद 10 हजार छात्र अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना का प्रभाव केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान के माध्यम से प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे। राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की मौजूदगी से शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सहयोग की संभावनाओं को विस्तार मिलेगा।