{"_id":"66b874de26604aa72d02503f","slug":"chhattisgarhi-cinema-chhattisgarhi-singer-nitin-dubey-new-album-tham-ke-baras-released-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarhi cinema: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन का नया एल्बम 'थम के बरस' रिलीज, सुनकर आ जायेगी 90 के दशक की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarhi cinema: छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन का नया एल्बम 'थम के बरस' रिलीज, सुनकर आ जायेगी 90 के दशक की याद
Sun, 11 Aug 2024 01:54 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:54 PM IST
सार
Chhattisgarhi cinema; Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY: इस मानसून सीजन में बारिश के बीच छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत 'थम के बरस'ने दर्शकों के आनंद को और दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarhi cinema; Chhattisgarhi singer Nitin DUBEY: इस मानसून सीजन में बारिश के बीच छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत 'थम के बरस'ने दर्शकों के आनंद को और दोगुना कर दिया है। बरसात के मौसम में छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्रीज के मेलोडी किंग गायक और संगीतकार नितिन दुबे और गायिका शर्मिला विश्वास की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचाया है। उनका नया एल्बम 'थम के बरस' रिलीज हो चुका है। इस गीत को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
इस गीत में नए उभरते हुए अभिनेता भारत केशरवानी और झारखंड की एक्ट्रेस अंकिता की जोड़ी ने बेहद उम्दा अभिनय किया है। नितिन दुबे के संगीत से सजे इस गीत को पुरुषोत्तम चौहान ने लिखा है। संगीत संयोजन परवेज खान का है। इस गीत का वीडियो निर्देशन मनोहर सिमडेगा ने किया है। 10 अगस्त को दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस एल्बम के रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
90 के दशक की यादों को ताजा करती है 'थम के बरस'
सिंगर नितिन दुबे ने इस गीत को 90 के दशक के हिंदी फिल्म संगीत की तरह कम्पोज किया है, जो काफी सुरमधुर है।
पिछले 23 सालों से छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत देने वाले सिंगर नितिन दुबे इस वर्ष 2024 में भी लगातार एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत दे रहे हैं। अभी हाल ही में इसी वर्ष रिलीज फिल्म "मोर छइहां भुइयाँ 2" में नितिन दुबे के गाए तीन गानों ने तहलका मचा दिया था। "टूरी आइसक्रीम खाके", "तोला भाँवर पराना हे", "होगेंव मया मा बेहाल" इन तीनो गीतों पर दर्शक सिनेमा हॉल में झूमते नजर आये थे।
विज्ञापन
15 अगस्त को रिलीज होगी "का इहि ला कथें मया"
उनकी फिल्म "का इहि ला कथें मया" 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उन्होंने संगीत दिया है। इसका टाइटल ट्रैक "का इहि ला कथें मया" यूट्यूब में मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। करीब 25 लाख दर्शक इस गीत को देख चुके हैं। फिल्मों के साथ साथ नितिन दुबे 2024 में 'लाली भाजी', 'होगे हावे प्यार', 'गोरी ए गोरी', 'गोरा बदन मा' जैसे कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं।
हिट जोड़ी है नितिन और शर्मिला की
नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का हर गीत ब्लॉकबस्टर हिट होता है। 'गोंदा तोला रे','हाय रे मोर मुनगाकाड़ी','तोर बारात','हाय रे मोर नीलपरी','दिल के धड़कन','दिल मा फीलिंग','गुलमोहर','चाँदनी 2','गोरी ए गोरी','होगे हावे प्यार' 'मंदाकिनी' जैसे कई सुपरहिट गीत इस सींगिंग जोड़ी ने दिया है।
इस लिंक पर सुनें यह गाना