फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh youth dies due to electrocution, mother and aunt scorched in gpm

करंट लगने से युवक की मौत: बचाने गई मां और चाची भी चपेट में आकर झुलसे, कपड़े सुखाने के दौरान हादसा

Tue, 31 Jan 2023 01:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Jan 2023 01:12 PM IST
सार

मां-बेटे को जमीन में पड़ा नितिन की चाची रत्ना गुप्ता ने तड़पता देखा तो वह भी बचाने पहुंची और करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता गुप्ता और रत्ना झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से करंट की सप्लाई बंद कर तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। ममता और रत्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh youth dies due to electrocution, mother and aunt scorched in gpm
अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने के दौरान उसकी मां और चाची भी चपेट में आकर झुलस गए। उन दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा कपड़े सुखाने के दौरान हुआ है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोटमी बाजार निवासी नितिन गुप्ता सोमवार सुबह अपने घर के आंगन में कपड़े सुखा रहा था। इसी दौरान पास से गए बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से नितिन जमीन पर गिरा और तड़पने लगा। यह देखकर उसकी मां ममता गुप्ता बचाने के लिए पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन





मां-बेटे को जमीन में पड़ा नितिन की चाची रत्ना गुप्ता ने तड़पता देखा तो वह भी बचाने पहुंची और करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता गुप्ता और रत्ना झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से करंट की सप्लाई बंद कर तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। ममता और रत्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed