राहुल की सजा पर हंगामा: युवा कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन, PM और पूर्व CM सहित 11 नेताओं के फूंके पुतले
युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ हो या केंद्र हर तरफ कांग्रेस को तोड़ने की साजिश नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। एक तरफ वे अदानी को भाई बना कर बैठे हैं। वहीं जो देश की सच्ची सेवा में तत्पर हैं उनके खिलाफ झूठे मुकदमे, झूठी साजिशें रची जा रही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को 'मोदी' मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद हंगामा जारी है। गुजरात से शुरू हुआ बवाल दिल्ली होते हुए छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। बालोद में युवा कांग्रेसियों ने गुरुवार को अर्धनग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के जयस्तंभ चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के 11 नेताओं के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कार्यकर्ता जलाते रहे, पुलिस बुझती रही
दरअसल, मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके विरोध में युवा कांग्रेसी सड़क पर निकल आए। कार्यकर्ताओं ने आखिरी में पीएम मोदी का पुतला दहन किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मंत्री अनुराग ठाकुर, रमन सिंह, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित ईडी और सीबीआई के पुतले दहन किए। कार्यकर्ता बारी-बारी से पुतले दहन करते रहे और पुलिस उन पर पानी डालती रही। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
अर्धनग्न होकर निकाला मार्च
इससे पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर कांग्रेस भवन से मार्च निकाला। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सजा वाले मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अदानी और मोदी भाई- भाई के भी नारे लगाए। साथ ही दोनों की दोस्ती तोड़ने की भी बात कही। इस दौरान युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत बड़े शहर अध्यक्ष साजन पटेल के साथ साथ दिनेश्वर साहू अंचल साहू देवेंद्र साहू, अहमद खान, आदित्य दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
टूट रहा भाजपा का सिंहासन
जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने कहा कि उनके नेता के खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र कर रही है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। यही वजह है कि मानहानि के मामले में केस दर्ज करवा दिया। अडानी मामले से ध्यान भटकाने की साजिश केंद्र सरकार कर रही है। कहा कि राहुल गांधी के बढ़ते कदमों ने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक की यात्रा कर भारत को जोड़ने का प्रयास किया। उनकी इस भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा को अपना सिंहासन टूटता दिखाई दे रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.