{"_id":"635395e06c3b0f73ce695f77","slug":"chhattisgarh-young-man-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : दो साल पहले पत्नी की बीमारी से हुई थी मौत, अकेलेपन से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : दो साल पहले पत्नी की बीमारी से हुई थी मौत, अकेलेपन से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Sat, 22 Oct 2022 12:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:35 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या का कारण अकेलापन ही ही लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच बढ़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अकेलेपन के चलते वह काफी परेशान रहता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका है कि उसने अकेलेपन के चलते ही खुदकुशी की है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दादर खुर्द निवासी विश्राम सिंह रोजी-मजदूरी कर अकेले ही जीवन यापन करता था। शुक्रवार को घर में ही उसका शव फंदे से लटका मिला। विश्राम सिंह के छोटे भाई ने शाम करीब 5 बजे शव लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उसके शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मानिकपुर चौकी में ASI अश्वनी निरंकारी ने बताया कि पूछताछ में श्याम सिंह से जानकारी मिली है। श्याम सिंह ने बताया कि दो साल पहले विश्राम सिंह की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनके कोई बच्चे भी नहीं थे। इसके चलते वे अकेले ही रहते थे। शाम को जब घर लौटा तो काफी देर तक वह नजर नहीं आए। इस पर कमरे में जाकर देखा तो म्यार से उनका शव लटका हुआ था। इस पर पड़ोसियों को जानकारी दी।