{"_id":"643baf2a3aa2fda2ef0e7256","slug":"chhattisgarh-young-man-climbed-tree-40-feet-above-due-to-debt-in-janjgir-champa-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा युवक: खुद लिया कर्ज, चुकाने के लिए परिजनों पर बना रहा दबाव; नौ घंटे से ड्रामा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा युवक: खुद लिया कर्ज, चुकाने के लिए परिजनों पर बना रहा दबाव; नौ घंटे से ड्रामा जारी
Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि रामगोपाल ईंट भट्टा में काम करता है। उसने 15 से 20 हजार रुपये का कर्ज लिया है। अब उसे चुकाने के लिए उन पर ही दबाव बना रहा है। उसे पेड़ पर चढ़े नौ घंटे से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़े युवक को उतारने का प्रयास करती एसडीआरएफ की टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक करीब 40 फीट ऊपर पीपल के पेड़ पर चढ़ गया है। उसे उतारने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। हालांकि इसके बाद भी करीब नौ घंटे से युवक का ड्रामा जारी है। यह सारा ड्रामा खुद लिए गए कर्ज को लेकर है। अब उसे चुकाने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहा है। फिलहाल पुलिस और अफसर युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रैनपुर गांव निवासी रामगोपाल यादव रविवार तड़के करीब 3 बजे गांव में लगे पीपल के पेड़ पर वढ़ गया। इसके बाद वहीं से अपने परिजनों से कर्ज चुकाने के लिए कहने लगा। इस पर परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। सुबह होते ही बात गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद उसे समझाती रही।
विज्ञापन
जब तमाम कोशिश करने के बाद भी युवक नहीं माना तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जवान उसे पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पीपल पेड़ के नीचे जाली लगाई गई है। एसडीआरएफ की टीम पेड़ से युवक को नीचे लाने के लिए सीढ़ी के माध्यम से ऊपर चढ़ रही है और युवक को समझाया जा रहा है। वहीं परिजन और गांव वाले भी उसे समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन