फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh women earning lakhs of rupees annually by poultry farming

जो कभी थी हाउस वाइफ, अब बन गई लखपति दीदी: मुर्गीपालन कर कमा रहीं सालाना लाख रुपये, जानें सफलता की कहानी

Sun, 01 Dec 2024 07:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Dec 2024 07:53 PM IST
सार

रायपुर क्षेत्र के ग्राम कठिया की रहने वाली नागेश्वरी वर्मा आज से पांच साल पहले सामान्य गृहिणी थी। जो घर के चूल्हा-चौके तक ही सीमित थी, लेकिन आज वह लखपति दीदी बन गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh women earning lakhs of rupees annually by poultry farming
मुर्गीपालन कर कमा रहीं सालाना लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर क्षेत्र के ग्राम कठिया की रहने वाली नागेश्वरी वर्मा आज से पांच साल पहले सामान्य गृहिणी थी। जो घर के चूल्हा-चौके तक ही सीमित थी, लेकिन आज वह लखपति दीदी बन गई है। अपने पैरों पर खड़ी और घर गृहस्थी संभालने के साथ ही सालाना डेढ़ से दो लाख रुपये कमा रही है।
विज्ञापन


वे अभी मुर्गीपालन का व्यवसाय कर रहीं है। नागेश्वरी के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहें है और वह अपने दम पर एक हजार मुर्गियों को पालने की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले बिहान के सहयोग से करीब डेढ़ लाख रुपये लोन ली थी। इसके बाद मुर्गीपालन का व्यवसाय शुरू की। 
विज्ञापन


मनरेगा से उन्हें मुर्गी शेड की सहायता मिली। शुरूआत में कम संख्या में मुर्गीपालन किया। फिर धीरे-धीरे मुनाफा देखते हुए आज 500 मुर्गियों तक पहुंच गई। इन मुर्गियों को आस-पास के बड़े पोल्ट्री फार्म वालों को बेंचना शुरू किया था, अब वो खुद आकर ले कर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुर्गीपालन व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने की विगत पांच सालों में अच्छी आय होने पर नया घर बनाया, दुपहिया वाहन खरीदी अब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही हैं, बेटा बीबीए कर रहा है और बेटी की अच्छी करियर का भी प्लान कर रही हैं। इस प्रकार उनके घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती की कृपा भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed