{"_id":"600680ca8ebc3e2f2741ebea","slug":"chhattisgarh-woman-maoist-carrying-eight-lakh-bounty-arrested-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : आठ लाख की इनामी समेत दो महिला नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : आठ लाख की इनामी समेत दो महिला नक्सली गिरफ्तार
Tue, 19 Jan 2021 12:46 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के गंगालूर और पामेड़ थाना क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब पदेड़ा-चेरपाल की ओर था, तब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पदेड़ा गांव से एक महिला नक्सली 24 वर्षीय कोरसा मासे उर्फ शांति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि नक्सली माड़ डिविजन में कंपनी नंबर एक की सदस्या है। गिरफ्तार नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली पिछले वर्ष दिसंबर महीने में गंगालूर क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण और नए शिविर खोलने के विरोध में रैली में शामिल हुई थी। इस दौरान उसने भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में पामेड़ थाना क्षेत्र में एक और महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र में जिला बल और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को सोमवार को गश्त पर रवाना किया गया था और इस दौरान दल ने चेरला मार्ग से दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता कारम (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ पामेड़ थाना क्षेत्र में बने नए शिविर पर पिछले वर्ष दिसंबर महीने में गोलीबारी करने का आरोप है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को अदातल में भी पेश किया गया।