फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Woman kills toddler son by banging him on floor in korba

कलयुगी मां: दूध पीने की जिद करने पर बेटे को जमीन पर पटका, बच्चे की मौत

Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अजय सिंह Updated Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

घटना के दौरान घर पर महिला की सास और ससुर मौजूद थे। प्रमिला का पति बालको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Woman kills toddler son by banging him on floor in korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दूध पीने की जिद कर रहे एक बच्चे को उसकी मां ने जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर पांच में सात्विक राव (करीब ढाई वर्ष) ने दूध पीने की जिद की, तो उसकी मां प्रमिला राव (32) ने उसे कथित रूप से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है बुधवार शाम एक बच्चा दूध पीने की जिद कर रहा था। बच्चे के बार-बार दूध मांगने से मां प्रमिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने बेटे को फर्श पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली, तो वे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान घर पर महिला की सास और ससुर मौजूद थे। प्रमिला का पति रामचंद्र राव बालको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक है। घटना के समय वह घर से बाहर था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वर्ष 2014 से प्रमिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed