फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather Update: Weather changes in Chhattisgarh, mercury will fall, cold will increase

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, आज भी बारिश के आसार

Wed, 29 Nov 2023 10:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Nov 2023 10:52 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, तो कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। आज भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Update: Weather changes in Chhattisgarh, mercury will fall, cold will increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, तो कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। आज भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की की जाएगी और  प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ने लगेगी। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के जांजगीर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश में सुबह के साथ दोपहर में भी ठंड रहा। 
विज्ञापन


इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के साथ ही मिजांई का भी काम चल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण किसान भी चिंता में हैं। प्रदेश में धान खरीदी भी शुरू हो गया है। बीते दिनों की बारिश से सभी किसान अस्त व्यस्त हो गए। वहीं धान खरीदी केन्द्रों में धान की सुरक्षा के लिए तुरंत इंतजाम किया गया। बारिश की संभावना से केन्द्रों में इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों मंगलवार को मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला अधिकारीयों को धान की सुरक्षा को लेकर सचेत किया था। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंदिर हसौद के एक केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में धान को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। आज भी प्रदेश के इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed