{"_id":"62b00db9c6958d5a0c6bf425","slug":"chhattisgarh-weather-update-imd-issued-heavy-rain-alert-in-state-56-people-died-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बिजली गिरने से 56 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बिजली गिरने से 56 की मौत
Mon, 20 Jun 2022 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:34 AM IST
सार
राज्य के गरियाबंद, मुंगेली, गौरला और बलौदाबाजार में रविवार रात मौसम आफत बनकर टूटा। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चारों जिलों में करीब 56 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। बस्तर के रास्ते राज्य में आया मानसून पिछले दो दिनों से कहीं आफत तो कहीं परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां 23 जून तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सोमवार को भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में 20 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, 21 से 23 जून के बीच अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश होगी। वैज्ञानिकों ने बताया गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
चार जिलों में 56 लोगों की मौत
वहीं राज्य के गरियाबंद, मुंगेली, गौरला और बलौदाबाजार में रविवार रात मौसम आफत बनकर टूटा। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चारों जिलों में करीब 56 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा गरियाबंद में आकाशीय बिजली के कारण 52 बकरियों की भी मौत की सूचना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों पर दुख जताया है।
विज्ञापन