फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather Update: Effect of Michang in Chhattisgarh, possibility of rain with strong wind

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मिचांग के असर, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, बढ़ने लगी ठिठुरन

Wed, 06 Dec 2023 11:49 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 06 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather Update: भीषण चक्रवात तूफान मिचांग के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Update: Effect of Michang in Chhattisgarh, possibility of rain with strong wind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे प्रदेश की किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। वहीं आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश होने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। वहीं बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह के साथ ही लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं। राजधानी रायपुर के अलग-अलग जगह पर गर्म कपड़ों के कई स्टॉल लगे हुए हैं, जहां लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बस्तर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें एक दो जगह पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में भीषण चक्रवर्ती तूफान ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में धान कटाई का काम चल रहा है। वहीं किसान धान खरीदी केंद्र में धान बेचने भी पहुंचे हैं। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed