फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh today, mercury reached above 38 degrees in

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, प्रदेश में 38 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

Sun, 24 Mar 2024 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 24 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में हल्की नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh today, mercury reached above 38 degrees in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हल्की नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। आज शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म इलाका डोंगरगढ़ रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में हल्की नमी हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा। कुछ दिनों के बाद अब तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


सबसे गर्म इलाका रहा डोंगरगढ़ 
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके आलावा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed