फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather will be dry in Chhattisgarh today, temperature no change in next five days

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, आगामी पांच दिनों में तापमान में नहीं होगा बदलाव

Fri, 08 Mar 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 08 Mar 2024 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आचनक मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है और बादल छाए रहे। इससे बढ़ती गर्मी से लोगों को रहत मिली है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather will be dry in Chhattisgarh today, temperature no change in next five days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आचनक मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है और बादल छाए रहे। इससे बढ़ती गर्मी से लोगों को रहत मिली है। यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को रायगढ़ जिला समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं डोंगरगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा।    

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम का मिमाज बदला हुआ है। बेमौसम बारिश और बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वातावरण अनुकूल है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल रहा है। हल्की नमीयुक्त हवाएं चल रही है। इससे गर्मी से रहत मिल रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है। तेज धूप के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनहत कोरिया में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed