फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in CG, no change in temperature

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम

Sun, 04 Feb 2024 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 04 Feb 2024 11:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रविवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather patterns will change in CG, no change in temperature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रविवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में लग रही ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। बीते दिनों शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज रविवार को न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद बढ़ने सकता है। हालांकि नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंड बने रहेगी। प्रदेश में सुबह से ही मौसम साफ है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ने की वजह से दोपहर के ठंड में कमी आई है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। इसकी वजह से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 30.4, बिलासपुर में 29.4, पेंड्रा रोड में 27.01 और दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से ज्यादा है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से धूप खिली हुई है। इसके साथ ही मौसम साफ है। यहां की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed