फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather news update: weather conditions today 31 july 2024

CG Weather: रायपुर में मौसम हुआ सुहावना; प्रदेश के अन्य जगहों पर आज गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, जानें अपडेट

Wed, 31 Jul 2024 01:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 01:26 PM IST
सार

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार दस दिनों की बारिश के बाद पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज बुधवार को सुबह से हल्की धूप खिली है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather news update: weather conditions today 31 july 2024
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार दस दिनों की बारिश के बाद पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज बुधवार को सुबह से हल्की धूप खिली है। कहीं-कहीं पर बादल छाये हुए हैं। दूसरी ओर बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह में हल्की बारिश हुई। बीते दिनों तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात को गरज-चमक के साथ बारिश की छींटे पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


अगले 24 घंटे के लिये चेतावनी
अगले 24 घंटे में प्रदेश के जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, कांकेर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व मोहला-मानपुर, अम्बागढ़ चौकी जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


अगले 48 घंटे के लिये चेतावनी
वहीं अगले 48 घंटे में प्रदेश के जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर अधिक वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा 
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


इन जिलों में अब तक इतनी बारिश
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसा, एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार रायपुर जिले में 480.1 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 554.0 मिमी, मुंगेली में 561.7 मिमी, रायगढ़ में 452.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 254.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 509.0 मिमी, सक्ती में 409.8 कोरबा में 676.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 493.8 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 455.1 मिमी, राजनांदगांव में 639.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 758.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.3 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 677.2 मिमी, कोण्डागांव में 667.1 मिमी, कांकेर में 862.0 मिमी, नारायणपुर में 750.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 871.8 मिमी और सुकमा जिले में 924.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed