{"_id":"65bdce579356ec4e100298a5","slug":"chhattisgarh-weather-news-next-5-days-no-change-temperature-in-cg-weather-clear-today-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, आज साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, आज साफ रहेगा मौसम
Sat, 03 Feb 2024 10:57 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहेगा। आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम आज साफ रहेगा। आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक मराठवाड़ा और उत्तरी आतंरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही मौसम साफ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन