फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Humid winds change weather in CG, chances of rain in many areas

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

Fri, 09 Feb 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 Feb 2024 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Humid winds change weather in CG, chances of rain in many areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। दिन का पारा बढ़ने पर ठंड में कमी आई है। हालांकि उत्तरी नमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बनी हुई है। आज शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नमी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में सुबह के बाद बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम साफ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल, कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed