फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Heat increases in CG with strong sunshine, temperature increase in three days

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी, तीन दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Thu, 28 Mar 2024 10:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। वहीं मध्य भागों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Heat increases in CG with strong sunshine, temperature increase in three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। वहीं मध्य भागों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा इलाका रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के मध्य भागों में एक-दो जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ का हवा का विच्छेदन दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महीने की आखरी दिनों में  मौसम करवट ले सकती है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। यहां के अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में 38 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अब गर्मी बढ़ने से शहर में कूलर, एसी, पंखे की बिक्री बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed