फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh vidhansabha winter session; uproar on reservation bill

विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आरक्षण विधेयक की भेंट चढ़ा पहला दिन, हंगामे के बाद कल तक के लिए स्थगित

Mon, 02 Jan 2023 03:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Jan 2023 03:24 PM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जल जीवन मिशन के टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाया। भाजपा ने इसे 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी बताते हुए इसे लोकधन की लूट करार दिया। सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने वॉक आउट कर दिया। 

विज्ञापन
chhattisgarh vidhansabha winter session; uproar on reservation bill
छत्तीसगढ़ विधानसभा - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन आरक्षण संशोधन विधेयक के हंगामे की भेंट चढ़ गया। आरक्षण के मामले को लेकर विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर शोर-शराबा हुआ। इसके बाद अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा की कार्यवाही 3 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं हंगामा कर रहे विपक्ष के सदस्य गर्भगृह में पहुंच गए और निलंबित हो गए। फिर गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज ही हंगामेदार हुआ। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने और कानूनी रूप नहीं लेने के मसले पर सदन में भारी हंगामा हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर प्रश्नकाल में विपक्ष ने जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इसमें 100 करोड़ रुपये घपले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन




विपक्ष ने मांगी क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट
सदन की कार्यवाही शुरू होने बाद शून्यकाल में आरक्षण संशोधन विधेयक पर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाना चाह रहा था। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भाजपा के स्टैंड की आलोचना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक लागू नहीं होने की वजह से युवाओं की भर्तियां अटक गई हैं। दूसरी ओर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमें व्यवस्था का प्रश्न भी नहीं उठाने दिया जा रहा है। क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रश्नकाल में विपक्ष ने उठाया जल जीवन मिशन के टेंडर का मामला
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो प्रश्नकाल में विपक्ष के विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने पूछा कि बिलासपुर में 15 जुलाई 2022 से 7 दिसंबर तक जल जीवन मिशन के तहत कितने टेंडर निकले और कितने के लिए रिटेंडर या संशोधित किया गया? ऑनलाइन-ऑफलाइन रिटेंडर के लिए क्या समय सीमा निर्धारित तौर पर अगर विभाग द्वारा नियमों के विरुद्ध टेंडर किए गए तो उस पर क्या क्या कार्यवाही हुई? इन टेंडरों के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को कितनी शिकायतें प्राप्त हुई और उन पर क्या कार्यवाही की गई ?

201 टेंडर निकाले गए, तीन शिकायतें मिलीं
जवाब में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से 7 दिसंबर तक जल जीवन मिशन के तहत 201 टेंडर निकाले गए। इनमें से 80 टेंडर- रिटेंडर और 15 टेंडरों के समय- सीमा में संशोधन किया गया। संशोधित व रिटेंडर के लिए निर्धारित समय सीमा, निविदाकार की जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र अनुसार है। उन्होंने कहा कि कोई भी निविदा ऑफ-लाइन रिटेंडर नहीं की गई है। टेंडरों के संबंध में जिला प्रशासन को 3 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका निराकरण किया गया। 




सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट विधायकों का वॉक आउट
इस पर विपक्ष से विधायक डॉ. बांधी ने कहा कि टेंडर रद्द होने के बाद नए टेंडर को अधिक दर पर खोला गया, इससे शासन को हानि हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गंभीर मामला है। 200 टेंडर में से 80 टेंडर रद्द करने पड़े। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से जब नया एसओआर आया तब 15 जुलाई को टेंडर रद्द क्यों किया गया? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जल जीवन मिशन में सौ करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में ये प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। सितंबर 2023 तक इस मिशन का काम ख़त्म करना है। इस पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक वॉक आउट कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed