फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Vidhan Sabha Deputy Speaker Manoj Mandavi dies of heart attack

Chhattisgarh: विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन, सीएम भूपेश बघेल बोले- हम सबके लिए ये अपूरणीय क्षति

Sun, 16 Oct 2022 10:19 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि मांडवी कांकेर से तड़के रायपुर आ रहे थे तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इस खबर से राजनीतिक लोगों और प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Vidhan Sabha Deputy Speaker Manoj Mandavi dies of heart attack
विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मांडवी कांकेर से तड़के रायपुर आ रहे थे तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इस खबर से राजनीतिक लोगों और प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी शोक जताया है। मांडवी का अंतिम संस्कार कांकेर के नथिया नवागांव में किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन की कलेक्टर पीएस एल्मा ने पुष्टि की है। रविवार सुबह करीब सवा छह बजे मंडावी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- मनोज मंडावी का निधन अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मंडावी वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने दी श्रद्धाजंलि
विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने शोक जताया है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस ने असीम संभावनाओं से भरा अपना कर्मठ नेता खो दिया। वे आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे, उनका इस तरह जाना हृदय विदारक है। ईश्वर उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति दें। प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुवे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed