{"_id":"5fb6c3958ebc3e91b7102560","slug":"chhattisgarh-upset-about-pet-dog-s-death-woman-kills-self-wrote-suicide-note-bury-me-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे भी साथ दफनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे भी साथ दफनाया जाए
Fri, 20 Nov 2020 12:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर जानवरों के साथ लगाव के किस्से सुने और देखने को मिलते हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी युवती के फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मरने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुत्ते के साथ ही उसे दफनाने का अनुरोध किया है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखा गांव में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी 21 वर्षीय प्रियांशु सिंह ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रियांशु स्थानीय महाविद्यालय में एम कॉम की छात्रा थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बुधवार को युवती की आत्महत्या की जानकारी मिली, तब गोरखा गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गोरखा गांव निवासी दिलीप सिंह ने लगभग चार वर्ष पहले घर में एक कुत्ता पाला था। इस दौरान घर के सदस्यों का कुत्ते से लगाव हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप सिंह की बेटी प्रियांशु कुत्ते की देखभाल करती थी तथा कुत्ता अक्सर प्रियांशु के साथ ही रहता था। उन्होंने बताया कि लगभग 12 दिनों तक बीमार रहने के बाद मंगलवार देर रात कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अपने पालतू कुत्ते की मौत से प्रियांशु बहुत दुखी थी बुधवार की सुबह जब घर के सदस्य कुत्ते के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने प्रियांशु को वहां नहीं देखा। बाद में जब परिजन प्रियांशु के कमरे में पहुंचे, तब उन्होंने उसके शव को फांसी पर लटकते हुए पाया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें प्रियांशु ने कहा है कि वह कुत्ते की मौत से दुखी है तथा उसने उसके (प्रियांशु) शव को कुत्ते के साथ दफनाने का अनुरोध किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।इधर प्रियांशु के परिजनों ने बताया कि कुत्ते के शव को घर के करीब दफनाया गया है तथा प्रियांशु का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार किया गया है।