फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Two govt staffers among four held for attempting to hunt wild animals rifle bullets seized

Chhattisgarh: जंगली जानवरों का शिकार करने के प्रयास में दो सरकारी कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार; राइफल,गोलियां जब्त

Sun, 19 Jun 2022 04:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 04:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जंगली जानवरों का शिकार करने की कोशिश के आरोप में सरकारी कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Two govt staffers among four held for attempting to hunt wild animals rifle bullets seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जंगली जानवरों का शिकार करने की कोशिश के आरोप में सरकारी कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक बंदूक, धारदार हथियार और गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


बलौदाबाजार-भाटापारा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जब वे एक कार में घूम रहे थे तो कसडोल थाना क्षेत्र के पिपराछेड़ी संरक्षित वन क्षेत्र में उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि "पकड़े गए लोगों की पहचान खनन विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर तैनात शहीद नकवी, वन रक्षक मोहम्मद वसीम खान (33), पीडब्ल्यूडी के सिविल ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव (51) और नवाज खान (51) के रूप में हुई है। सभी रायपुर जिले के रहने वाले हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया, "जब वाहन की तलाशी ली गई, तो एक टेलीस्कोप-माउंटेड .22 राइफल, 24 लाइव राउंड, पांच तेज धार वाले हथियार और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। नकवी के पास बंदूक का लाइसेंस था, लेकिन उसके पास इसे आरक्षित वन क्षेत्र में ले जाने का अधिकार नहीं था।"


एसएसपी झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे जंगली जानवरों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे और उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed