{"_id":"631f068d4ab1a40bfc548ef5","slug":"chhattisgarh-two-dead-and-three-injured-as-suv-hits-truck-in-ganpati-idol-immersion-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा ले जा रहे ट्राला को एसयूवी ने मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा ले जा रहे ट्राला को एसयूवी ने मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
Mon, 12 Sep 2022 03:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दुर्ग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 12 Sep 2022 03:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस मामले में आरोपी एसयूवी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। सोमवार को हुई इस घटना के बारे में दुर्ग पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। भिलाई नगर के पुलिस अधिकारी मे बताया कि ये घटना तब हुई जब एक एसयूवी ने गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे ट्राला में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भिलाई नगर थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सोमवार लगभग एक बजे हुआ। यहां के सेक्टर 10 में जब एक गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्राला से ले जाया जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज वर्मा और रमा शंकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
भिलाई नगर थाना के पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि फिलहाल एसयूवी के ड्राइवर रजनीश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रजनीश जायसवाल पर लापरवाही और मामले से संबंधित कई अन्य धाराएं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन