{"_id":"625a3a71085a4219bd69b1db","slug":"chhattisgarh-truck-driver-kills-owner-and-throws-him-in-forest-body-of-missing-gujarat-transporter-found-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : ट्रक ड्राइवर ने मालिक को ही मारकर जंगल में फेंक दिया, गुजरात के ट्रांसपोर्टर का शव ओडिशा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : ट्रक ड्राइवर ने मालिक को ही मारकर जंगल में फेंक दिया, गुजरात के ट्रांसपोर्टर का शव ओडिशा में मिला
Sat, 16 Apr 2022 09:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:09 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी ट्रक चालक को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुजरात के एक लापता ट्रांसपोर्टर का शव ओडिशा में मिला है। उसे अपने की ट्रक के चालक ने अगवा कर मार डाला था और उसका शव ओडिशा के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी ट्रक चालक को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा से गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर पुलिस के अनुसार गुजरात के कच्छ के गडसिला के ट्रांसपोर्ट कारोबारी मोहम्मद अकरम पिता अब्दुल रजाक का शव ओडिशा के जंगल में मिला है। अकरम 9 अप्रैल को बिलासपुर आने के बाद से ड्राइवर व ट्रक समेत लापता हो गया था। इस पर पिता अब्दुल रजाक को अपहरण की आशंका हुई तो उन्होंने बिलासपुर आकर पुलिस में शिकायत की। रजाक भी कच्छ के ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं।
विज्ञापन
ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
इस बीच रजाक के मोबाइल पर ट्रक के फॉस्टैग से पैसा कटने के मैसेज आते रहे। इनसे पता चला कि ट्रक पहले भाटापारा के मोहदा में था और वहां से रायगढ़ होते हुए नेशनल हाईवे से ओडिशा के टोल पार कर पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। इस पर बिलासपुर पुलिस ने बंगाल पुलिस से संपर्क किया। आखिरकार बुधवार को मालदा पुलिस ने रायपुर निवासी ड्राइवर पप्पू सरदार उर्फ सुरजीत सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मारकर राउरकेला के जंगल में फेंका
मालदा पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ड्राइवर पप्पू सरदार ने अकरम की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अकरम की हत्या कर ओडिशा के राउरकेला और झारसगुड़ा के बीच जंगल में फेंक दिया। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद कर लिया। अब आरोपी ट्रक चालक को बिलासपुर लाकर पूछताछ की जाएगी।