{"_id":"642aa27e5a10736f4007d054","slug":"chhattisgarh-tribal-women-of-kabirdham-district-met-president-draupadi-murmu-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैगा जनजाति ने राष्ट्रपति को दी बिरनमाला: कबीरधाम से पहुंची महिलाओं से मुर्मू ने कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैगा जनजाति ने राष्ट्रपति को दी बिरनमाला: कबीरधाम से पहुंची महिलाओं से मुर्मू ने कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
Mon, 03 Apr 2023 03:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:25 PM IST
सार
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि, सभी महिलाएं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से हैं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अच्छा कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति को कबीरधाम से गई महिलाओं ने बिरनमाला भेंट की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कबीरधाम जिले की महिला स्व सहायता समूह की 10 सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। सदस्यों में शामिल विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की महिलाओं ने राष्ट्रपति को बिरन माला भेंट की। इस पर राष्ट्रपति ने कहा, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। महिला स्व सहयता समूह के सदस्यों के लिए 28 मार्च से 31 मार्च तक अमृत उद्यान दर्शन के लिए खोला गया था। इसमें 31 मार्च को स्व सहायता समूह विशेषकर आदिवासी, विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
कबीरधाम से गईं महिला समूह की सदस्यों ने अमृत उद्यान का भ्रमण करते हुए राष्ट्रपति से मुलाकात की। कबीरधाम जिले से पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की धनमत, दशमी बाई, लक्ष्मीया, इंद्रावती, रामकली, फूलबत्ती, चंपा बैगा, बिंदा, पार्वती और सावनी बाई मौजूद रहीं। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूह के सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान दर्शन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि, सभी महिलाएं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से हैं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अच्छा कार्य कर रही हैं। महिलाओं को सुगमता पूर्वक जिले से लाने व ले जाने के लिए जिला स्तर पर जय कैवर्थ एवं ब्लॉक स्तर के लिए सविता यादव नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। कबीरधाम जिले के सात राज्य के अन्य दो जिले की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई है।
विज्ञापन